फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Aligarh News: साले व सास ने धारदार हथियार से गला काटा, हालत गंभीर

Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
ससुराल में धारदार ह​थियार से घायल युवक।  संवाद - फोटो : samvad
शनिवार को गांव ताजपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचे एक युवक पर सास और साले ने हमला बोल दिया। धारदार औजार से उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।




गौतमबुद्धनगर के जारचा थाने के गांव बिसाड़ा निवासी रॉकी सिंह की शादी पांच वर्ष पहले गांव ताजपुर निवासी चंचल पुत्री रामऔतार के साथ हुई थी। रॉकी के अनुसार कुछ दिनों से उसकी पत्नी मायके में है। उसे लेने के लिए शनिवार को वह ताजपुर पहुंचे थे। पत्नी को साथ ले जाने की बात पर ससुराल पक्ष के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। इस पर साले गोलू व सास सुमन ने धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया।इससे गले में गहरा घाव हो गया। घायल अवस्था में वह कोतवाली पहुंचा और सास व साले के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी।



थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अधिक खून बहने से हालत गंभीर होने पर युवक को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस आरोपी सास व साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें