मृतक दिनेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : samvad
कासिमपुर रोड पर शुक्रवार की रात बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला सिद्ध निवासी देवेंद्र सिंह कुशवाहा उर्फ झम्मन का 20 वर्षीय इकलौता बेटा दिनेश डीजे का काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त सनी पुत्र राकेश राना निवासी मोहल्ला दाऊजी की बाइक से कासिमपुर की ओर से घर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान तालानगरी से मजदूरी कर साइकिल लेकर लौट रहे पवन पुत्र भूरी सिंह निवासी कासिमपुर नगला से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठे दिनेश सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां शनिवार सुबह दिनेश की मौत हो गई।