फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मंदिर के सामने लगा टूटा हुआ बिजली का खंभा, गांव दरी अलावलपुर में खंभे से जा चुकी है किशोरी की जान

Sun, 25 Jan 2026 06:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों ने इस टूटे खंभे को जल्द बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि पिछले दोनों गांव दरी अलावलपुर में बिजली का खंभा गिरने से एक किशोरी की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
बीच से टूटा बिजली का खंभा, आक्रोश जताते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों के गांव रामनगर में मंदिर के ठीक सामने लगा बिजली विभाग का खंभा बीच से टूटा हुआ है। इसके गिरने की आशंका से लोगों में भय है। 

विज्ञापन


25 जनवरी को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए खंभा बदलवाने की मांग की। कहा कि मंदिर के पास दिनभर श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों की आवाजाही रहती है। क्षतिग्रस्त खंभा कभी भी टूटकर गिर सकता है, जिससे हादसा हो सकता है। कई बार बताने के बावजूद विभाग ने खंभा नहीं बदलवाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस टूटे खंभे को जल्द बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि पिछले दोनों गांव दरी अलावलपुर में बिजली का खंभा गिरने से एक किशोरी की जान जा चुकी है। मामले में अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया क्षेत्र के सभी क्षतिग्रस्त खंभों को जल्द बदलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें