फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बसों की टूटी खिड़कियां खोल रहीं ठंड का रास्ता

विज्ञापन
रोडवेज बस के टूटे शीशे। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सुबह-शाम और रात में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। बसों की टूटी खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवाएं यात्रियों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।
विज्ञापन


खासकर रात के समय दिल्ली, नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर और आसपास के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को सारसौल बस स्टैंड पर खड़ी बसों की पड़ताल की। इस दौरान अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 87 टी-1974, नोएडा डिपो की यूपी 78 एफएन-4768 और यूपी 78 एफएन-5372 तथा नरौरा डिपो की यूपी 81 बीटी-6589 बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। कई बसों में कोहरे और बारिश के दौरान चालक के सामने वाले शीशे से पानी हटाने वाले वाइपर भी उखड़े हुए मिले।

सुबह के सफर में भी बढ़ रही मुश्किल

मसूदाबाद और सारसौल बस स्टैंड से बसों में सवार होकर यात्री गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं लेकिन टूटी खिड़कियां उनके सफर को मुश्किल बना रही हैं। ठंडी हवा सीधे यात्रियों के शरीर से टकराती हैं। कोई खिड़की पर कपड़ा लगाकर हवा रोकने की कोशिश करता है तो कोई चादर और शॉल में खुद को लपेटकर बैठता है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। सुबह और रात में ठंडी हवाएं मुश्किलें बढ़ा देती हैं। सर्दी का असर अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में समय रहते बसों की खिड़कियों के शीशे दुरुस्त नहीं कराए गए तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



बसों के शीशे, रबर, खिड़की, दरवाजे और वाइपर बदलने के लिए वर्कशॉप व डिपो इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं। कोई भी बस बिना शीशे या टूटे दरवाजे के मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें