फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में अवैध वसूली से छात्र भड़के 

Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर शुक्रवार को एसवी कॉलेज में छात्रों ने खूब हंगामा काटा। छात्रों ने सभी काउंटर बंद करा दिए।
विज्ञापन

कॉलेज में परीक्षा फॉर्म के नाम पर 50 रुपये लेने की जानकारी छात्र नेता सौरभ सिंह को उनके मोबाइल पर दी गई। मौके पर सौरभ सिंह व संजू बजाज पहुंच गए। उन्होंने मुख्य अनुशासन अधिकारी महेश वार्ष्णेय से वसूली के बारे में आदेश दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने आदेश दिखाने में असमर्थता जताई। छात्र नेताओं ने बताया कि इसके बाद प्राचार्य से मोबाइल के जरिये रुपये लेने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि 50 रुपये देने ही होंगे। इस पर सभी छात्र भड़क गए। आनन-फानन सभी काउंटर बंद करा दिए। सौरभ सिंह ने कहा कि एसवी कॉलेज में ऐसा पहले भी होता रहा है, लेकिन इस पूरे प्रकरण पर वह राज्यपाल रामनाईक को पत्र लिखकर उनसे कार्रवाई की मांग करेंगे। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएंगे।     
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू का कहना है कि विद्यार्थियों की सहूलियत की खातिर कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भराए जा रहे थे। उनसे स्टेशनरी के नाम पर पैसे लिए गए। बाकायदा इसकी रसीद भी दी गई। छात्रों को लगता है कि उनसे अवैध वसूली हुई है, तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन फॉर्म कॉलेज में नहीं भरे जाएंगे। छात्र बाहर फॉर्म भरवाकर कॉलेज में जमा कर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें