फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव मिले ब्रिलिएंट स्कूल के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टार्गेट सैंपलिंग के तहत पिछले मंगलवार को एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के सातों कर्मचारियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

16 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टार्गेट सैंपलिंग में एसवी कॉलेज के आठ छात्र पॉजिटिव मिले थे। इसके अतिरिक्त शहर के प्रतिष्ठित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के सात कर्मचारी भी एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिले थे। मामला प्रकाश में आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। इन सातों कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक डा. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि सभी सातों कर्मचारी आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव मिले हैं। इन सभी को घर भेज दिया गया है।
एमएलसी जयवीर ने लगवाई कोरोना वेक्सीन
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने शुक्रवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें