फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बृजस्थ ब्राह्मण परिषद-वामिका वाहिनी ने मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, श्रद्धालुओं का लगा तांता

Wed, 11 Nov 2026 08:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के पकवान, मिष्टान्न, फल और सब्जियां सजाई गई थीं। ये सभी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने भंडारे का आनंद लिया। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
बृजस्थ ब्राह्मण परिषद एवं वामिका वाहिनी षष्ठम गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृजस्थ ब्राह्मण परिषद एवं वामिका वाहिनी ने षष्ठम गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रीमद् ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, में संपन्न हुआ। जिसमें धूमधाम, उल्लास और श्रद्धा भाव देखने को मिला। सुबह से ही कॉलेज परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। गोवर्धन भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना आचार्य सुमित शास्त्री के सानिध्य में पांच ब्राह्मणों ने कराई। मुख्य यजमान संजीव शर्मा न्योर्सजन और मीनाक्षी शर्मा ने गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर पूजा की। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा भी सुनाई। अन्नकूट के महत्व को भी विस्तार से बताया गया, जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

अन्नकूट महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम
अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के पकवान, मिष्टान्न, फल और सब्जियां सजाई गई थीं। ये सभी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने भंडारे का आनंद लिया। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों की खूब सराहना हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी सभी ने सराहा।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य और संदेश
राजीव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन का छठा वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इसे भव्य रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा का संदेश देती है। यह गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। गोवर्धन पूजा समाज को एकजुट रहने का संदेश भी देती है। कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक झा ने परिषद का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करना और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना ही परिषद का लक्ष्य है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, सांसद सतीश गौतम, जयवीर सिंह विधायक बरौली, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र दिलेर, राज कुमार सहयोगी, अनिल पाराशर, मुक्ता, एमएलसी मानवेंद्र सिंह गुरु जी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर और प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, सुनील पांडेय, राजीव अग्रवाल, के. सी. शर्मा, पी. सी. शर्मा, वीरेंद्र पचौरी, उपेंद्र नीटू, संघ से प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम शंकर, विभाग प्रचारक गोविन्द, महानगर प्रचारक राम, अजय सर्राफ, देवेंद्र हनुमान, रतन कुमार मित्र, सुनील चौहान, राकेश राधे, दिवेश शर्मा पदमा, देवेश शर्मा एनआईटी, संजीव शर्मा, राजेश झा वीटो, मनोज शर्मा विनायका, आलोक झा, सोनू बृजवासी, राजेश टेंट, संजय झा, मयंक फैंसी, रवि मोहन रमन, नीलम शर्मा, निशी शर्मा, अर्चना शर्मा, विशन झा, सोनी पंडित, वृंदा शर्मा, सोनिया शर्मा, पूजा शर्मा, यशोदा शर्मा, वर्षा शर्मा, प्रीति, योगिता, रश्मि, वर्षा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें