फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं गोलगप्पे खाकर आती हूं': सास को चकमा देकर दुल्हन गायब, ले गई दो लाख के सोने-चांदी के जेवर, गुमशुदगी दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सामान खरीदने के बाद अर्चना ने सास से कहा कि तुम यहीं खड़ी रहो, मैं गोलगप्पे खाकर अभी आती हूं, काफी देर तक उसके नहीं आने पर सास ने अर्चना को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, वह घर से पहनकर और अपने साथ करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई है।
विज्ञापन
गायब हुई दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी क्षेत्र के बूढ़ागांव में एक युवक द्वारा तीन महीने पहले गोरखपुर से शादी कर लाई दुल्हन 19 अक्तूबर की शाम सास के साथ दिवाली की खरीदारी के दौरान गोलगप्पे खाने के बहाने से गायब हो गई। वह अपने साथ दो लाख रुपये कीमत के गहने भी ले गई है, पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव के जयपाल सिंह ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि तीन महीने पहले उसने एक युवक के माध्यम से गोरखपुर में अर्चना नामक महिला से शादी की थी, जिसके लिए उसने एक लाख रुपये खर्च किए थे। रविवार की शाम दुल्हन अर्चना मेरी मां के साथ गंगीरी चौराहे पर दिवाली का सामान खरीदने गई थी। 

सामान खरीदने के बाद अर्चना ने मेरी मां से कहा कि तुम यहीं खड़ी रहो, मैं गोलगप्पे खाकर अभी आती हूं, काफी देर तक उसके नहीं आने पर उसकी मां ने अर्चना को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, वह घर से पहनकर और अपने साथ करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई है। थाना प्रभारी ने सुमित गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर अर्चना देवी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें