सारस अपने नन्हें शिशु के साथ झील में विचरण करते हुए। श्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : samvad
शेखा पक्षी विहार में पक्षियों का प्रजनन काल चल रहा है। सबसे पहले सारस के अंडों से दो बच्चे निकले हैं। विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों ने भी अपने-अपने घोंसलों में अंडे दिए हुए हैं। इससे पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर है।
शेखा झील पक्षी विहार कई साल से जैव विविधता को बढ़ावा देने का पर्याय बन चुकी है, सारस सहित कई प्रजातियों के पक्षी प्रजनन करते आ रहे। शेखा झील पर तैनात वन्यकर्मी नेचर गाइड इशाक मोहम्मद ने बताया कि झील पर सारस के अलावा ब्लैक हेडेड आई विश, व्हाइट आई विश, डाउटर, कार्बोनेट, स्पॉट बिल आदि पक्षियों ने अपने अंडे दिए हैं। इनमें से कई पेड़ों की शाखाओं पर घोंसला बनकर अंडा दिया तो है, तो कुछ पानी में घोंसला बनाकर अंडा देने वाले पक्षी शामिल हैं। शेखा झील पर सारस का कुनबा बढ़ने से पक्षी प्रेमियों के अलावा विभागीय अधिकारियों में भी खुशी का माहौल है। देश में सबसे ज्यादा सारस उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं, बीते कुछ सालों में सरसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
झील की साफ-सफाई के बाद झील अपने प्राकृतिक स्वरूप में आ चुकी है, उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है कि पक्षी प्रजनन कर रहे हैं, सारस की बात करें की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जो झील पर जैव विविधता का प्रमाण है, सुखद अनुभूति है। नवीन कुमार शाक्य, डीएफओ अलीगढ़