फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से 8000 फीट की ऊंचाई से कूदे जांबाज

Thu, 21 Apr 2016 01:49 AM IST
आशीष निगम
विज्ञापन
स्कार्ई डाइविंग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
भीषण गरमी में ये बेहद सुखद और यादगार खबर है..!  अलीगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा एडवेंचर्स स्पोर्ट्स हुआ कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबा गये। शानदार एयरक्राफ्ट पर सवार हुए युवा पहले 3000, इसके बाद 5000, फिर 7000 और आखिरी राउंड में 8000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट लगा कर कूदे।
विज्ञापन

जमीन पर उतरे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस यादगार पल की गवाह बनी धनीपुर हवाई पट्टी। यहां पर संचालित पॉयनियर हवाई अकादमी की सीएमडी सरोज जोशी ने बताया कि इंडिया गॉट टैलेंट की ओर से ये एडवेंचर्स स्पोर्ट्स यहां पर हुआ है, जो जल्द ही कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा, जिसमें अलीगढ़ का पूरा जिक्र शामिल होगा। अलीगढ़ में इसकी शूटिंग का बुधवार को आखिरी दिन था, सोमवार को इसकी शुरुआत हुई थी।
लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके राजकुमार बालाकिशन के साथ रूद्र भानु ने एक के बाद एक कई बार आसमान की ऊंचाइयों को जमीन तक अपने साहस के साथ नापा। पद्मश्री से सम्मानित शीतल महाजन भी उनके साथ रहीं। इनके साहस को देखने के लिए हवाई पट्टी में कार्यरत दूसरे फ्लाइंग क्लबों के अधिकारी, कर्मी और वहां कार्यरत स्टाफ भी तपती दोपहर में डटे रहे। एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने और उसके बाद आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने में लगने वाला समय कुछ ही देर में पूरा हो जाता। इसके बाद जब युवा पैराशूट लगाकर नीचे कूदते तो देखते ही बनता था।
विज्ञापन

शूटिंग के लिए इन साहसी युवाओं के बाजू, सिर और पैराशूट में कुछ बेहद छोटे एडवांस ऑटोमेटिक ऑपरेटिंग मूविंग कैमरे लगाये गये थे जो हर एंगल से शूटिंग करते रहे। कलरफुल पैराशूट काफी ऊंचाई से नजर आते तो तालियां बज उठतीं। सरोज जोशी ने बताया कि इंडिया गॉट टैलेंट के लिए ये शूटिंग पूरे देश में केवल अलीगढ़ में ही हुई है। बहरहाल, इस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स की शूटिंग तीन दिन में पैकअप हो गई, लेकिन एक बहुत बड़ी संभावना को जन्म दे गई कि अलीगढ़ में इस तरह का एडवेंचर्स स्पोर्ट्स भी हो सकता है और धनीपुर के फ्लाइंग क्लब अलीगढ़ को पूरे देश में एक नया मुकाम देने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें