फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को शादी का झांसा देकर किया प्यार, फिर ब्लेड से वार, हो गया गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 07:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Couple
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के कमालपुर क्षेत्र में प्रेमी संग बाइक पर गई युवती को उसके प्रेमी ने गले पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह घायल हालत में उसे तड़पता छोड़कर वहां से फरार हो गया। युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां सोमवार दोपहर बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 

बताया जा रहा है कि युवती पिछले दिनों अपना घर छोड़कर प्रेमी संग भाग गई थी। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के अनुसार युवती अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

पता चला है कि वह डेढ़ माह पहले अपने गांव के ही प्रेमी संग भागकर दिल्ली चली गई थी। यहां दोनों गुरुग्राम में रहने लगे थे। डेढ़ सप्ताह पहले प्रेमी उसे वहां अकेली छोड़कर अपने गांव आ गया था। 

वापस न लौटने पर रविवार रात युवती ट्रेन से अलीगढ़ आ पहुंची। उसने प्रेमी को जंक्शन पर ही बुला लिया। रात करीब एक बजे दोनों बाइक से कमालपुर 
होते हुए आगरा रोड की ओर जाने लगे।

यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। युवती के अनुसार मामूली अनबन में  प्रेमी ने उसके गले पर ब्लेड मार दिया और घायल हालत में छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में ही उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवती के परिजनों ने हमलावर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है। गले पर चोट होने के कारण वह ठीक से बोल नहीं पा रही है।वहीं आरोपी राजा उर्फ रिजवान निवासी अधोन अकराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें