फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गीले धागे में करंट उतरने से पतंग उड़ा रहा बालक झुलसा

Fri, 12 Jun 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
करंट लगने से आयुष झुलस गया, उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आरकेपुरम में बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे छत पर पतंग उड़ा रहा छह वर्षीय आयुष 33 केवी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे को अचेत अवस्था में सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां से चिकित्सकों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मोहल्ला आरके पुरम निवासी बॉबी मजदूरी करते हैं। उनका बेटा आयुष सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा एक में पढ़ता है।


बृहस्पतिवार शाम को आयुष पतंग उड़ा रहा था। बारिश के कारण छत पर पतंग का धागा भीग गया था। भीगा धागा ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन से छूते ही करंट नीचे उतर आया और आयुष को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



करंट इतना तेज था कि झटके से घर में लगे टीवी, फ्रिज समेत सभी बिजली उपकरण और मीटर तक फुंक गए। परिवार के लोग आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। इकलौते बेटे के साथ हुए हादसे से मां-बाप और परिवारजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग बच्चे की सलामती के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं।




कई बार लाइन हटवाने की मांग की, लेकिन नहीं हुई सुनवाई
मोहल्ला के तरूण कुमार, हिमांशु, लोकेश आदि का आरोप है कि सालों से रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग बिजली विभाग से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें