गांव धौराई के निकट 3 जनवरी को पुलिस ने रजबहा के पानी में अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार 3 जनवरी की दोपहर सूचना मिली कि गांव धौराई के पास रजबहा में महिला का शव कहीं से बहकर आ गया है। शव को रजबहा से बाहर निकलवाकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है।