फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जमालपुर पुल के नीचे फंदे पर लटका मिला एटा के युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर जमालपुर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक मुजीब उर रहमान (45) पुत्र अब्दुल जब्बार एटा के जलेसर क्षेत्र का रहने वाला है। वह तीन दिन से लापता था। उसकी पत्नी 23 दिनों से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जमालपुर फाटक के पास रामनगर में पुल के नीचे शव लटका देखकर राहगीर ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबल का तार काटकर शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल फोन के जरिये मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक के भाई तनवीर ने पुलिस को बताया कि मुजीब तीन दिन पहले पत्नी की दवा लेने की बात कहकर जेएन मेडिकल कॉलेज से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसकी गुमशुदगी के संबंध में मेडिकल पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई थी।

परिजनों के अनुसार, मुजीब की पत्नी गंभीर हालत में पिछले 23 दिनों से जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। पत्नी की बीमारी को लेकर वह परेशान था। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें