कस्बे के युवक आसिफ (30) का शव बृहस्पतिवार को सासनी में रेलवे ट्रैक पर मिलने से घर में कोहराम मच गया। अकराबाद निवासी बॉबी खान ने बताया कि बड़ा बेटा आसिफ नानऊ पुल स्थित सासनी रोड पर बक्से व कुठिया की दुकान चलाता था। बुधवार को घर से दुकान पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। उधर पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया।
परिजन युवक की तलाश कर रहे थे तभी पता चला कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मोरचरी जाकर परिजनों ने शव की पहचान आसिफ के रूप में की। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी साजिया व तीन बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है। सासनी कोतवाली की इंस्पेक्टर विपिन चौधरी का कहना है कि परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।