जयप्रकाश की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अलीगढ़ में दादों के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के बाद स्नान के दौरान 25 मई शाम को डूबे युवक का शव 26 मई की सुबह गांव किरतौली के पास उतराता हुआ मिला। स्नान के दौरान गंगा में दो युवक डूबे थे। एक को सकुशल लोगों ने निकाल लिया था।
विज्ञापन
भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन करने के लिए गंगीरी क्षेत्र के लालगढ़ी के करीब 60 श्रद्धालु बस से सांकरा गंगा घाट पहुंच थे। विसर्जन के बाद वह गंगा में स्नान करने लगे। इस बीच 23 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ भोला पुत्र कुंदन सिंह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ उमेश भी पानी में डूब गया था। हालांकि उसे लोगों ने बाहर निकाल लिया था, लेकिन जयप्रकाश का सुराग नहीं लगा था।
26 मई की सुबह किरतौली गांव के पास कुछ किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, उन्होंने गंगा किनारे एक शव उतराता हुआ देखा। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई। शव घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन
चार महीने पहले हुई थी शादी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जयप्रकाश की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।