नगला फौंदा में 1 मार्च की सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को एक नवजात शिशु गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। शिशु की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर बेसवां चौकी प्रभारी शशांक कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शिशु को तालाब के किनारे किसने डाला। इस संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई।
सीओ भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकरण में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कोई बिन ब्याही मां या विधवा स्त्री ने लोक लाज के भय से यह कदम उठाया है।