यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए पांच सचल दल प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि एक रिजर्व सचल दल प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के नाम तय किए जा चुके हैं।
बोर्ड ने डीआईओएस राजू राणा को सचल दल का प्रभारी बनाया है, जबकि सदस्य शिक्षक योगेंद्र सोलंकी, सत्यवीर सिंह, आरती वर्मा, मेघा चौधरी होंगी। सचल दल प्रभारी एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के साथ शिक्षक योगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सरिता त्रिवेती, अर्चना सदस्य होंगी। वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारी लाल सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य केपी सिंह, अखिल कुमार, सोनिया सिंह, साधना सिंह होंगी। बीएसए धीरेंद्र कुमार सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, सुभाष चंद, बिंदु शर्मा होंगी। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अश्वनी कुमार पांडेय सचल दल प्रभारी होंगे। सदस्य सीपी सिंह, ज्ञानचंद्र शर्मा, शुचि खंडेलवाल, शिप्र सिंह होंगी। रिजर्व सचल दल प्रभारी की जिम्मेदारी नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार की होगी। रिजर्व सदस्य वीरेंद्र चौधरी, राम प्रकाश, अजय पाल सिंह, हेमलता, प्रियंका ठाकुर, रजनी सिंह, नीलम, लीना कटारा, अशोक कुमार, किरन वर्मा होंगी।
16 मार्च से 21 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए 273 केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील व अति संवदेनशील केंद्रों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है। जिले में 35 सेक्टर, सात जोनल और तीन सुपर जोनल परीक्षा पर नजर रखेंगे। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई हैं।