फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य 

Tue, 05 Feb 2019 01:58 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर केवल प्रवेशपत्र से परीक्षार्थी प्रवेश नहीं ले सकेंगे। प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापकों को भी परिचय पत्र के साथ आधार रखना अनिवार्य होगा। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन कार्ड साथ लाना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


बता दें कि सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएंगी। जिले में 179 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी सेंटरों के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर डीआईओएस ने प्रवेश पत्र व परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड रखना अनिवार्य बताया है। इसके साथ ही कहा है कि यह सभी निर्देश कड़ाई से अनुपालन में लाए जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि छात्रों का सीटिंग प्लान अनुक्रमांक के आधार पर क्रमानुसार मिश्रित बनाया जाए और इसका किसी भी स्थिति में उल्लंघन न हो। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक ही जिम्मेदार होंगे। परीक्षा केंद्रों के आस पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग भी प्रतिबंधित किया गया है। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास की मोबाइल व फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन



तीन सुपर जोनल, छह जोनल तो 28 सेक्टरों में बंटा जिला
जिले के 179 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर पूरे जनपद को तीन सुपर जोनल, छह जोनल तो 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके हिसाब से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नकल के क्षेत्र में मशहूर अतरौली को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी तहसीलों में से अतरौली ही एक मात्र तहसील ऐसी है, जहां प्रशासन ने सबसे ज्यादा सेक्टर रखे हैं। 
बता दें कि सुपर जोनल की कमान एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव व एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह संभालेंगे। जबकि जोनल की कमांड सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम को सौंपी गई है। वहीं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों को सेक्टरों का चार्ज दिया गया है। इन सभी में अतरौली क्षेत्र में विशेष चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकाधिक संख्या में अतरौली के लिए पुलिसबल भी भेजा गया है। अधिकारियों द्वारा अंदेशा लगाया जा रहा है कि पिछले सत्र में हुई परीक्षा में इसी तहसील में सबसे ज्यादा सॉल्वर पकड़े गए थे। एहतियातन यहां पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। 

रिजर्व में अलग से रखा गया है स्टाफ
बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन ने अलग से रिजर्व में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट व दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जहां इनकी जरूरत होगी, तत्काल यह संबंधित स्थान पर चार्ज ग्रहण कर परीक्षा को संपन्न कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें