फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर आबादी के समीप फेंक गए रक्तरंजित शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना क्षेत्र में गांव अलहदादपुर के समीप 35 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। युवक के माथे और सिर पर गहरे घाव थे। गमछे से गला कसा हुआ था। पास ही झाड़ियों में रक्तरंजित पॉलिथीन और बोरा पड़ा था। यह स्थान गांव के समीप है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

72 घंटे के अंदर हरदुआगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए शव का यह दूसरा मामला है। पनैठी से जलाली की ओर एक किलोमीटर की दूूरी पर अलहदादपुर गांव के निकट रक्तरंजित पड़े इस शव की खबर सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष हरदुआगंज राम वकील सिंह ने मौके पर पहुंचने के साथ ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। करीब सौ मीटर के दायरे में डॉगी ‘पिंकी’ घूमी लेकिन हत्यारों के बाबत कोई ठोस सुराग न तलाश सकी। फोरेंसिक टीम ने मृतक के खून, बाल तथा त्वचा आदि के सैंपल लिए हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें