फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आज होगा बीडीसी, ब्लॉक प्रमुखों का शपथ समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को होगा। बीती शुक्रवार रात इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया था। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दो पालियों में समारोह होगा। एक पाली में अधिकतम 50 लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे व दूसरी दोपहर दो बजे होगी। कार्यक्रम के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले मजिस्ट्रेट ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे, फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद इनकी पहली बैठक होगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में 12 ब्लॉक प्रमुख और 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। शासन से जारी कार्यक्रम के बाद एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए नामित किया रनहै। शपथ समारोह के बाद इसी दिन क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसमें समितियों का गठन किया जाएगा।
इनको मजिस्ट्रेट किया नामित
अकराबाद के लिए एसडीएम कोल, धनीपुर के लिए तहसीलदार कोल, लोधा में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा, अतरौली में एसडीएम अतरौली, जवां में तहसीलदार गभाना, चंडौस में एसडीएम गभाना, गोंडा में एसडीएम इगलास, इगलास में तहसीलदार इगलास, बिजौली में एसीएम प्रथम, गंगीरी में तहसीलदार अतरौली, टप्पल में तहसीलदार खैर व खैर में एसडीएम खैर को शपथ समारोह के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में इतने बीडीसी लेंगे शपथ
धनीपुर में 95, लोधा में 94, अकराबाद में 86, जवां में 101, अतरौली में 104, बिजौली में 93, गंगीरी में 135, चंडौस में 81, इगलास में 91, गोंडा में 93, खैर में 94 और टप्पल में 89 बीडीसी शपथ लेंगे।
ये ब्लॉक प्रमुख लेंगे शपथ
गोंडा से नरेंद्र सिंह, चंडौस से सीमा सिंह, टप्पल से बीना, धनीपुर से पूजा दिवाकर, खैर से सौम्या गौड, ़अकराबाद से राहुल सिंह, अतरौली से राजेश्वरी देवी, गंगीरी से वीरवती, बिजौली से उमेश चंद्र यादव, जवां से हरेंद्र सिंह, लोधा से हरेंद्र सिंह, इगलास से भगवान देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें