फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ऑफिस में फोन पर बात करते हुए कुर्सी से उठते ही जमीन पर गिरे, हार्ट अटैक से खंड शिक्षा अधिकारी का निधन

Mon, 13 Apr 2026 04:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। फोन पर बात करते हुए जैसे ही वह कुर्सी से उठे जमीन पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका ।
विज्ञापन
मृतक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश चंद्र शर्मा (60) को सोमवार को फोन पर करते समय कार्यालय में दिल का दौरा पड़ गया। कार्यालय का स्टाफ उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम उनका परिवार भी मेरठ से अलीगढ़ पहुंचगया। इसके बाद बड़े बेटे ने अधिकारियों के साथ मिलकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सतीश चंद्र शर्मा 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन


वह सोमवार को बीएसए और कर्मचारियों के साथ विकास भवन में एक मीटिंग में गए थे, दोपहर को वह कर्मचारियों से मिले और फिर निकल गए। कार्यालय आने के बाद भोजन करने चले गए। इसके बाद वह शाम साढ़े तीन बजे रेलवे रोड कोयली वाली गली में स्थित अपने कार्यालय में पहुंच गए। स्टाफ ने बताया कि फोन पर बात करते हुए वह कार्यालय में दाखिल हुए और कुर्सी पर बैठकर बात करते-करते उठे और अचानक गिर पड़े। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

सतीश चंद्र शर्मा मूल रूप से जनपद शामली के रहने वाली थे, लेकिन उनका परिवार मेरठ में रहता है। अलीगढ़ में वह जुलाई 2023 से तैनात थे। उनकी मौत से पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल में बीईओ के शव को देख कर कर्मचारी भावुक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजीव रंजन, सीडीओ योगेंद्र कुमार, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह व सभी बीईओ आदि जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में हम दोनों साथ मीटिंग कर लौटे थे। शाम को उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और निधन हो गया। पूरा महकमा उनके परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में शोक की लहर, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
बीईओ सतीश चंद्र शर्मा के निधन पर शिक्षा विभाग के साथ पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक लहर दौड़ गई है। डीएम व एसडीएम महिमा राजपूत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी से सतीश शर्मा के निधन के कारणों एवं परिस्थितियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासभा के अध्यक्ष राजेश चौहान, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र गौतम, ऋषि, दुष्यंत, सतीश सिंह आदि ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्मचारियों का कहना है कि सतीश चंद्र शर्मा एक समर्पित अधिकारी थे, जो शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे। उनकी मौत से विभाग में शून्य सा माहौल है।घटना ने एक बार फिर तनाव भरी जिंदगी और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें