फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डीएपी न मिलने पर ब्लॉक प्रमुख को घेरा, पांच-पांच रुपये अधिक वसूलने का लगाया आरोप

Thu, 07 Nov 2024 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ब्लॉक परिसर स्थित दोनों केंद्रों पर किसान पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद दोनों जगह सहकारी कर्मचारी अपने परिचितों को खाद दे रहे हैं। डीएपी और एनपीके की बोरियों में पांच-पांच रुपये अधिक वसूलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
खाद को लेकर ब्लॅाक प्रमुख की गाड़ी के आगे प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारी समिति और पीसीएफ के केंद्र में डीएपी के लिए किसानों की सुबह से लंबी लाइन लगी रही। खाद न मिलने पर किसानों ने कई बार हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख को घेरा। इस बीच दोनों जगह डीएपी और एनपीके की बोरियों में पांच-पांच रुपये अधिक वसूलने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


6 नवंबर की सुबह छह बजे से ही ब्लॉक परिसर स्थित दोनों केंद्रों पर किसान पहुंच गए थे। वहां पर 360 बोरी डीएपी और 360 बोरी एनपीके मौजूद थी। किसानों का आरोप था कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद दोनों जगह सहकारी कर्मचारी अपने परिचितों को खाद दे रहे हैं जबकि लाइन में लगे लोगों को खाद नहीं मिल रही।

किसानों ने ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह जादौन को घेर लिया। परिचितों को खाद मिलने और लाइन में लगे किसानों को खाद न मिलने की शिकायत की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अब डीएपी और एनपीके आने पर पहले सूची बनवाकर टोकर वितरित कराए जाएंगे। इसके बाद टोकन वाले किसानों को ही खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उधर किसानों के हंगामे की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर में 150 बोरी डीएपी वितरण के बाद वितरण को रोक दिया गया। इससे इलाकाई गांवों के किसान नानक चंद्र, हरिओम, हरपाल, मुकेश, जयप्रकाश, योगेश, शेर सिंह, हेमंत, चेतन, शिवकुमार, प्रशांत, अमित, अनिल आदि खाली हाथ लौटे। गांव सुनाना निवासी कल्याण सिंह और योगेश कुमार ने बताया कि उनसे प्रति बोरी पांच-पांच रुपये अधिक लिए गए हैं। हालांकि क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति के सचिव अब्दुल वहाब ने अधिक दाम लिए जाने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें