अलीगढ़ के गंगीरी ब्लॉक में भाजपा के पूरे दम-खम के बावजूद सपा नेता महेश यादव के छोटे भाई की पत्नी वीरबती देवी जीत गईं। भाजपा उम्मीदवार राकेश यादव मात्र एक वोट से हार गए।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अलीगढ़ जिले में एकमात्र गंगीरी ब्लॉक में चुनाव हुआ। ऐसे में यहां जीत हासिल करने के लिए पूरी भाजपा लगी रही लेकिन 20 साल से पद पर काबिज सपा नेता महेश यादव के छोटे भाई की पत्नी वीरबती देवी ने भाजपा उम्मीदवार राकेश यादव को हरा दिया।
विज्ञापन
यहां भाजपा उम्मीदवार महज एक वोट से हार गईं। सपा उम्मीदवार वीरबती देवी को 69 व भाजपा को 70 वोट मिले। वहीं, अतरौली तहसील क्षेत्र के बिजौली और अतरौली ब्लॉक पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चयनित हो गए थे।