फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में सिलिंडर फटने से धमाका, कर्मचारी के उड़े चीथड़े

Thu, 16 May 2019 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सिलेंड ब्लास्ट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी बीएम इंडस्ट्रीज में बुधवार शाम ऑक्सीजन रीफिल करने के दौरान सिलिंडर फटने से हुए धमाके में मजदूर के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी के कमरे की 30 फुट ऊंची छत भी उड़ गई। हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी मची, मगर फैक्टरी प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा।

विज्ञापन


परसाखेड़ा क्षेत्र के रोड नंबर तीन स्थित बीएम इंडस्ट्रीज में ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए जाते हैं। बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गैस भरने के दौरान एक ऑक्सीजन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। 

उसकी चपेट में आए फैक्टरी कर्मचारी शैलेंद्र पांडे (27) के शरीर के चीथड़े उड़ गए। गोदाम की 30 फुट ऊंची टिन की छत भी उड़ गई। शैलेंद्र शाहजहांपुर शहर की रेती नई बस्ती के निवासी थे और अब नदोसी गांव में रहते थे। उनके शरीर के अंग फैक्टरी परिसर में जगह-जगह पड़े हुए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस समय फैक्टरी मालिक नितिन खंडेलवाल वहीं थे लेकिन हादसे के बाद फैक्टरी बंद कर निकल गए। मामला दबाने में जुटे प्रबंधन ने काफी देर तक किसी को अंदर नहीं जाने दिया। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह मौके पर पहुंचे और तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं नितिन खंडेलवाल ने खुद को शहर से बाहर बताकर घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें