अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर कुलियों को कंबल वितरण करते माहेश्वरी क्रिएटिव क्लव के
- फोटो : CITY OFFICE
सर्दियों में ठिठुरते कुलियों को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को अलीगढ़ जंक्शन पर माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने कंबल बांटे। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी की हवालात में बंद आरोपियों को भी कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में आरपीएफ , जीआरपी इंस्पेक्टर व स्टेशन अधीक्षक का भी सहयोग रहा।
माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने कहा कि समाज हित में अमर उजाला न सिर्फ अपनी खबरों बल्कि समाज सेवा के माध्यम से भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने कार्यक्रम की सराहना की। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर व जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने कहा कि कुली लॉकडाउन से लेकर अब तक परेशान चल रहे हैं।
ट्रेनों का पूर्ण रूप से संचालन न होने के कारण उनको घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया। ऐसे समय में इस प्रकार की मदद सराहनीय है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आरके कौशिक ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों को भी इस प्रकार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, मनीष मोहता, विवेक शर्मा, रितेश भूतड़ा, राज सक्सेना, दीपक माहेश्वरी, प्रवीण माहेश्वरी, कमल माहेश्वरी, बृजमोहन भट आदि मौजूद रहे। कुलियों ने धन्यवाद दिया।