फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Thu, 26 Nov 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
छर्रा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अतरौली तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार, सरकारी जमीनों पर कब्जे और किसानों की लंबित समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन



तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि जब तक समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं होगा धरना जारी रहेगा। आरोप लगाया कि गंगीरी ब्लॉक के ग्राम गालिबपुर में करीब चार साल से तीन सार्वजनिक चकमार्ग को एक व्यक्ति ने अपने खेत में मिला रखा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इसी तरह निनामई गांव में सरकारी तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिकंदरपुर गांव में गरीब किसानों की पुश्तैनी जमीन पर पांच वर्ष से कथित रूप से कब्जा है। पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद में गड़बड़ी का आरोप
भाकियू नेताओं ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान और बाजरा की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि किसानों से उपज खरीदने के बजाय बिचौलियों और चुनिंदा व्यापारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, रबी की बोआई के समय खाद की किल्लत और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने से किसान परेशान हैं। धरने में तहसील अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष बाबू सिंह वर्मा, महावीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मंडल सचिव रिंकू, तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कप्तान सिंह, सतीश यादव, दाताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें