फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों के समर्थन में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Feb 2024 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय किसान यूनियन ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि 13 महीने के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने का वादा कर माफी मांगते हुए आंदोलन रोकने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की बात को मानते हुए किसानों ने आंदोलन समाप्त किया था। लेकिन इतना समय व्यतीत होने के बाद भी सरकार द्वारा आज तक वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
कस्बा छर्रा में ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा छर्रा के अतरौली रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अतरौली अनिल कटियार को सौंपा।

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि 13 महीने के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने का वादा कर माफी मांगते हुए आंदोलन रोकने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की बात को मानते हुए किसानों ने आंदोलन समाप्त किया था। लेकिन इतना समय व्यतीत होने के बाद भी सरकार द्वारा आज तक वादा पूरा नहीं किया गया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

अब उन्हीं वादों को याद दिलाने व पूरा कराने के लिए किसान दिल्ली जा रहे हैं। किसान पीएम मोदी से वार्ता करना चाहते हैं, मगर उन्हें दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोक लिया गया है। या तो सरकार किसानों से किए वादे पूरे करे नहीं तो किसान दिल्ली कूच करेगा। धरना प्रदर्शन में अर्जुन सिंह, सुभाष यादव, बॉबी चौधरी, दाताराम, राजेंद्र, नरेश कुमार, अनार सिंह, सतीश बाबू सिंह, रघुवेश गुप्ता, किताब सिंह, कोमल सिंह, देवेंद्र, नवाब सिंह, नरेंद्र कुमार, मंगल सिंह, सुमन, बबलू, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें