टोल मैनेजर दिनेश कुमार को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
गभाना टोल प्लाजा से भाकियू के पदाधिकारियों के वाहन निशुल्क नहीं गुजरने को लेकर जारी रार थम नहीं रही है। 2 मई को भाकियू पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी 7 मई से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि टोल कर्मियों को मोबाइल पर संदेश देने के बाद भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर टोल मैनेजर को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अरब सिंह के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर दिनेश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को संदेश देने के बावजूद निशुल्क नहीं गुजारा जा रहा है।
शुल्क लेकर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिससे पदाधिकारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 मई को टोल का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर लीलू प्रधान, कपिल चौधरी, आलोक चौधरी, शब्बीर ठेकेदार, कालू चौधरी, अरविंद चौधरी मौजूद रहे।