फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कासगंज जा रही महिला जहरखुरानी का हुई शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी। कस्बा छर्रा से कासगंज जा रही महिला जहरखुरानी का शिकार हो गई। कस्बा के मोहला शिवपुरी निवासी मेसरजहां बेगम बुधवार की शाम सात बजे के करीब टेंपो में बैठकर जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव भामों में अपनी बहन के पास जा रही थी।
विज्ञापन



तभी टेंपो चालक ने महिला को कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। टेंपो चालक ने बेहोशी की हालत में महिला की सोने की जंजीर, कुंडल, चांदी की पायजेब व नगदी लूट ली।



बेसुध महिला को जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव भामों मोड़ पर फेंक गए। जब उसे होश आया तो थाना गंगीरी में उसने लूट की तहरीर दी। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल जिला कासगंज के झोलना थाना क्षेत्र का है, वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें