फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने किया फसल नुकसान का आकलन

विज्ञापन
गांव गांव घूमते भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
ओलावृष्टि, आंधी और बारिश से हुए फसल नुकसान का आकलन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 12 से अधिक गांवों का दौरा किया। टीम ने पिलौना, जवां, सीयेपुर, गढ़िया, रायपुर, साथा और सुनाना सहित कई गांवों में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सालभर की मेहनत के बाद फसल से ही घर-परिवार के खर्च पूरे होते हैं, लेकिन बेमौसम बारिश से गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने उचित मुआवजा न मिलने पर गंभीर संकट की आशंका जताई। ठाकुर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि किसानों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री राहत कोष से शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। इस अवसर पर प्रवेंद्र राणा, सुनील कुमार चौहान, अजय चौहान, हर्षित राघव, मयंक, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें