फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा 11, 12 व 13 को तिरंगा यात्रा, बनाई कार्ययोजना

Fri, 09 Aug 2024 12:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

9 व 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। 11, 12 व 13 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
घर घर तिरंगा अभियान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते मानवेन्द्र सिंह लोधी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा 11, 12, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। इसके लिए भाजपा जिला कार्यालय पर कार्ययोजना तैयार की गई।

विज्ञापन


कयामपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। 9 व 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि 11, 12 व 13 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। 

इस दौरान राजकुमार सहयोगी, ठा. श्यौराज सिंह, अरुण फौजी, धर्म सिंह भारती, ठाकुर गोपाल सिंह, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, ठाकुर हरेन्द्र सिंह, ठाकुर सुरेश सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, संजय चौधरी, सुशील गुप्ता, धर्मवीर लोधी, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें