फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल पास होने खुशी से झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

विज्ञापन
मिठाई बांटते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल पास होने से भाजपाई खुशी से झूम उठे हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बारहद्वारी स्थित महानगर कार्यालय में अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। जयगोपाल वीआईपी ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। बौद्ध, जैन, सिक्ख एवं हिंदुओं के लिए यह आजादी का दिन है। करोड़ों वंचित एवं शोषित लोगों के सपने साकार होंगे। आशीष डिस्पोजल, संदीप घी, आलोक प्रताप सिंह, विशाल आनंद, अंकित अग्रवाल, गिर्राज माहेश्वरी, पदम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा अचल ताल पर मिष्ठान वितरण किया गया।
डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजेश पालीवाल, रजनीश राघव, गुंजित वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा, छात्र नेता अजय सिंह, भोला सिंह, लवली चौहान, शीलू ठाकुर, राकेश पाठक, अजीम, राहुल आदि ने नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। एसवी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास होने से उत्पीड़ित शरणार्थी भारतीय नागरिक बनेंगे। यह धर्मनिरपेक्षता की ओट में संचालित होने वाली वोट बैंक की दूषित राजनीति के मुंह पर तमाचा है। स्वार्थवश जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, वे अप्रत्यक्ष रूप से भारत और भारतीयता का विरोध कर रहे हैं, जो राष्ट्रहित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें