फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: विवाद सुलझाने आई पुलिस से नशे में भिड़ा भाजपाई, थाने से छुड़ा ले गए विधायक, कोतवाल लाइन हाजिर

Tue, 24 Nov 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क इलाके में सोमवार रात आपस में झगड़ा कर रहे शराबियों ने मौके पर पहुंचे दारोगा से हाथापाई कर ली और एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। मामला गांधीपार्क के नोरंगाबाद मुखिया धर्मशाला इलाके का है।

विज्ञापन


मानिक चौक का मनीष नाम का एक भाजपा कार्यकर्ता वहां किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आया था। इस दौरान नशे में उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया।

यह सूचना जब इलाका चौकी इंचार्ज संजीव मौर्य व पुलिस तक पहुंची तो वे मामला सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां मनीष पुलिस से भी भिड़ गया। उसने दरोगा से हाथापाई कर ली और एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस आरोपी को थाने ले गई। जानकारी मिलने पर जिले के तीन तीन विधायक संजीव राजा की अगुवाई में थाने पहुंच गए। वहां बातचीत कर मसला समझौते के आधार पर निपटाया गया। 

किसी तरह रात में ही विधायक आरोपी को छुड़ा ले गए। बाद में उन्होंने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा दिया। इधर सुबह होते ही एसएसपी मुनिराज जी ने मामले में इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें