विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी बदलाव
प्रदेश कार्यकारिणी के तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी फेरबदल हुआ है। सांसद सतीश गौतम का नाम इस सूची से हटाया गया है, जबकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर और सांसद अनूप वाल्मीकि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह राजू को एटा से विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ के नेताओं की बढ़ी भागीदारी को संगठनात्मक विस्तार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नई जिम्मेदारियों का चुनावी दावेदारी पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
अलीगढ़ से प्रदेश कार्यकारिणी में पुराने नाम
टप्पल की पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, सुनील पांडेय, राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक चौ. सतपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय।
एक नजर में
- प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ से नए नाम : एमएलसी ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पूनम बजाज और पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया।
- विशेष आमंत्रित सदस्य : प्रदेश राज्य मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर और सांसद अनूप वाल्मीकि
- स्थायी आमंत्रित सदस्य : एमएलसी डॉ. तारिक मंसूर