फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri: भाजपा की मुस्लिम नेत्री रूबी खान ने नवरात्र में रखे नौ दिन तक व्रत, करेंगी मां दुर्गे की आराधना

Tue, 23 Sep 2025 11:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रूबी आसिफ खान ने इस साल भी हर वर्ष की तरह अपने घर में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्होंने नौ दिनों तक अपने घर पर गणपति की आराधना करने के बाद दसवें दिन नरौरा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
नवरात्र पर मां दुर्गे का पूजन करतीं रूबी आसिफ खान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भाजपा की वरिष्ठ मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान नवरात्र में व्रत रखकर नौ दिन तक मां दुर्गे की आराधना करेंगी। उन्होंने पहले दिन अपने घर में मां दुर्गा का घट स्थापित किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार का कोई भी भेदभाव न करें। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन भाई हम सब एक हैं।

विज्ञापन


रूबी आसिफ खान ने इस साल भी हर वर्ष की तरह अपने घर में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्होंने नौ दिनों तक अपने घर पर गणपति की आराधना करने के बाद दसवें दिन नरौरा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। पिछले तीन वर्ष से वह अपने घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना करती रही हैं।

वर्ष 2024 में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान को धमकी भरा खून से लिखा पत्र मिला था। पत्र में राम मंदिर निर्माण की खुशी मनाने पर उन्हें व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें