फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: नियमित कुलपति की मांग को लेकर उतरे सियासी खिलाड़ी, सपा के बाद अब भाजपा सांसद सतीश गौतम ने बोला यह

Wed, 27 Sep 2023 04:17 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार के हिसाब वर्तमान में जो कुलपति कार्य कर रहे हैं। वह विवि को चला रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कौन कुलपति है और कब तक आएगा।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू कुलपति की मांग को लेकर सियासी खिलाड़ी उतर आए हैं। पहले राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान फिर लोकसभा सदस्य डॉ. एसटी हसन ने एएमयू में नियमित कुलपति होने को लेकर राष्ट्रपति से अनुरोध किया था। दोनों सांसद सपा के हैं। अब भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सही वक्त पर नियमित कुलपति मिलेंगे। यह मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जानकारी में है। 

विज्ञापन


 एएमयू में नियमित कुलपति के लिए कुलपति पैनल बनाने के लिए मुरादाबाद के डॉ. एसटी हसन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इनसे पहले राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने पत्र लिखा था। दोनों सपा के सांसदों ने नियमित कुलपति न होने पर चिंता जताई थी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह विश्वविद्यालय के लिए मुनासिब नहीं है। विवि की प्रगति ठहर सी गई है। इस समस्या का निराकरण नियमित कुलपति ही करा सकते हैं। 

उधर, भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार के हिसाब वर्तमान में जो कुलपति कार्य कर रहे हैं। वह विवि को चला रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कौन कुलपति है और कब तक आएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री इस पर विचार कर रहे हैं, जल्द अच्छा कुलपति सामने आएगा। विश्वविद्यालय दुनिया में जाना जाता है, तो बेहतर कुलपति ही चयनित होकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें