बरौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एमपी/एमएलए कोर्ट से उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में वारंट जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में हाजिर होकर जमानत अर्जी दायर की। कुछ देर में उनकी जमानत पर भी फैसला आ सकता है।