फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में...', इस बात से खफा भाजपा विधायक ने भाकियू नेता को दी धमकी; पूरी बातचीत

Thu, 03 Jul 2025 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh BJP MLA Controversy: अलीगढ़ के छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने अकराबाद के भाकियू नेता ठाकुर अशोक सिंह को धमकी दी है। विधायक ने कहा कि औकात में रहो, दिमाग खराब मत करो, मर जाओगे बेकार में। भाकियू नेता और छर्रा क्षेत्र के विधायक की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और भाकियू नेता की बातचीत का ऑडियो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Political News: अलीगढ़ जिले में छठवीं तहसील अकराबाद में बनेगी या छर्रा में, ये तो अभी भविष्य तय करेगा, मगर छर्रा विधानसभा क्षेत्र में सियासत ने जरूर तूल पकड़ लिया है। इस क्रम में विधायक छर्रा का भाकियू नेता को धमकी देने का एक ऑडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


छर्रा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने अकराबाद के भाकियू नेता ठा अशोक सिंह को मोबाइल पर बातचीत में औकात में रहने व मर जाओगे तक की धमकी दे दी। बुधवार सुबह-सुबह हुई बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये है विवाद का कारण
शासन से अकराबाद को तहसील बनाने का पुनः प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद सक्रिय हुए छर्रा के लोग मंगलवार को विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह संग डीएम से मिले, जिसमें छर्रा को तहसील बनवाने व प्रस्ताव शासन को पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन


छर्रा के लोगों संग विधायक का जाना अकराबाद की नाराजगी का कारण बन रहा है। इसी के चलते लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिसमें एक टिप्पणी गांव नानऊ के भाकियू भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिंह ने विधायक को लेकर कर दी।
 

इसमें अपने क्षेत्र के वोटों की याद दिलाते हुए छर्रा के समर्थन पर ऐतराज जताया है। साथ में अकराबाद में तहसील नहीं बनने पर विरोध का एलान किया है। 

 

अकराबाद को नगर पंचायत और तहसील बनवाने का वादा याद दिलाया है। इसी टिप्पणी पर गुस्से में आए विधायक ने बुधवार सुबह ठा. अशोक सिंह को फोन किया, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। पेश है बातचीत...
 

1 मिनट 16 सेकंड की बातचीत की वायरल ऑडियो
अशोक सिंह:-भाई साहब को नमस्कार।
पीआरओ:-बात करो भईया।
विधायक:-अजी अशोक बाबू राम राम।
अशोक सिंह:-रामराम जी बाबूजी।
विधायक:-ये क्या कमेंट डाल रहे हैं अशोक बाबू आप।
अशोक सिंह:-खूब डाल रहे हैं भाई साहब, देखो हमारे क्षेत्र की...
 

बीच में बात काटकर विधायक:-तुम्हे शर्म आनी चाहिए, थोड़ी सी शर्म आनी चाहिए। जब दोबारा स्वीकृति भी हो गई। सर्वे करके रिपोर्ट मंगा ली है तो उसके बाद भी कह रहे हो विरोध करेंगे।
अशोक सिंह:-नहीं छर्रा की जनता...
बीच में बात काटकर विधायक:-औकात में रहो। दिमाग खराब मत करो। मर जाओगे बेकार में।
अशोक सिंह:-अच्छा।
विधायक:-बिल्कुल सही कह रहा हूं मैं। तुमको दीख रही है। फिर भी छर्रा वालों को देखकर उधम करवा रहे हो।
अशोक सिंह:-हम वोट देते हैं तो हमारी औकात नहीं होती।
विधायक:-क्यों डाली, तुमने ये पोस्ट।
अशोक सिंह:-ऐं।
 

विधायक:-ये पोस्ट क्यों डाली, जब तुम्हे मालूम है कि तुम्हारे यहां की सर्वे होकर चली गई। फिर उल्टा काम क्यों कर रहे हो तुम। नहीं हम तो विरोध करेंगे। ये क्या मतलब है कहने का।
अशोक सिंह:-जब आप वहां गए हो तो बुराई काये बात की। हमने तो तब डाली, जब छर्रा की जनता के साथ गए हो।
विधायक:-दोनों की मांग की है,दोनों की। पहले तुम्हारी सर्वे हो गई। यहां की रिपोर्ट चली गई। उनके साथ कहा कि दोनों बननी चाहिए, ये कहा मैंने।
 

अशोक सिंह:-दोनों कैसे बनेंगी।
विधायक:-दोनों बन जाएंगी, वो अतरौली में बनेगी, ये कोल में बनेंगी। इससे क्या मतलब है तुम्हारा, कोल का हिस्सा कोल में रहेगा, अतरौली का हिस्सा अतरौली में रहेगा।
अशोक सिंह:-अरे विधायक जी।
विधायक:-अच्छा ठीक है तुम हमारी तरफ से फ्री हो, जो इच्छा हो करिये, जो इच्छा हो डालिये...कहते हुए अपनी तरफ से फोन काट दिया।

इस विषय में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तक को अवगत करा दिया है। जल्द सभी लोग अकराबाद में एकत्रित होंगे। उसके बाद विधायक के खिलाफ कदम तय किया जाएगा।-ठा.अशोक सिंह, भाकियू नेता
विज्ञापन

मैंने अशोक सिंह को सिर्फ यह समझाने व शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया था कि अर्नगल पोस्ट क्यों कर रहे हो। मेरा प्रयास अकराबाद व छर्रा दोनों को तहसील बनवाने का है। मगर वे बात समझना नहीं चाहते। बातचीत में मेरा भाव किसी तरह से धमकाने का नहीं रहा।-रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा विधायक छर्रा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें