कस्बे के छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित गुप्ता मोड़ के निकट रविवार रात आठ बजे एक वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गांव सिरसा निवासी वीरपाल सिंह उर्फ वीरेंद्र (42) और गंभीर सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरपाल सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वीरपाल वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बौद्धपाल सिंह के चचेरे भाई थे।
सड़क हादसे की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार पहुंचे और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उनको जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने वीरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनाें युवक घर का सामान लेने छर्रा गए थे और वापस गांव आ रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गया है।