फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा नेता रूबी आसिफ को हिंदू धर्म अपनाने की नसीहत

विज्ञापन
BJP leader Ruby Asif advised to convert to Hinduism
विज्ञापन
ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की अलीगढ़ इकाई ने भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान को हिंदू धर्म अपनाने की नसीहत दी है। रूबी ने हाल ही में श्रीराम को पैगंबर बताया था। उसके बाद कमेटी उनकी मुखालफत में आ गई है।
विज्ञापन

कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद मुजफ्फर सईद, शायर बाबर इलियास, सामाजिक कार्यकर्ता सलीम मुख्तार, मौलाना नौशाद अहमद, शराफत अली गुड्डू ने कहा कि गोमूत्र पीकर रूबी अपना शुद्धिकरण कर लें, ताकि समाज को यह पता चल सके कि वह भी वसीम रिजवी की तरह इस्लाम धर्म को छोड़ चुकी हैं। कमेटी ने कहा कि रूबी आसिफ के इस बयान की सभी धर्मगुरुओं को निंदा करनी चाहिए।
हाल ही में रूबी ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और नवरात्र में व्रत रखा था। इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने रूबी को सुरक्षा मुहैया कराई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में रूबी आसिफ खान का कहना है कि बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी में जो शामिल हैं, उनके बारे में समाज को पता है। हम तो हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते हैं, जबकि कमेटी शहर में धरना-प्रदर्शन कर माहौल को खराब करप्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करती रहती है। उन्होंने कहा कि हम तो नमाज भी पढ़ेंगे और पूजा भी करेंगे, क्योंकि वह इंसान हैं।
ये दिया था बयान
भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने कहा था कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग समझते जा रहे हैं कि भगवान श्रीराम पैगंबर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारा भेदभाव मिटा दिया है। विपक्षी दल जान लें कि मुस्लिम समाज जाग उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें