फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
दिल्ली से हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहे बलरामपुर भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शुक्ल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को लेकर बलरामपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरिया निवासी 68 वर्षीय हरिश्चंद्र शुक्ल रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थे। वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे थे। बुधवार को वह पत्नी, भाई शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ल समेत अन्य परिजनों के साथ हमसफर एक्सप्रेस से पैतृक गांव जा रहे थे।

गाजियाबाद स्टेशन पार करने के बाद ट्रेन में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद रेलवे चिकित्सक अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन के पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद हरिश्चंद्र शुक्ल को मृत घोषित कर दिया।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के ही बलरामपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें