फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकारें दिखा रहीं झूठे सपने

Mon, 20 Nov 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
नगला तिकौना में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित करते राज्यसभा सासंद संजय सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी मधुकर शर्मा के समर्थन में नगला तिकोना रोड स्थित केशव वाटिका में चुनावी सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनता को सहूलियतें देने में विफ ल रही हैं। कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी के चलते देश की विकास दर काफी घट गई है। उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके वित्त मंत्री अरुण जेटली टॉम मूडी की झूठी रिपोर्टों के आधार पर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकारें जनता को झूठे सपने दिखा कर सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही हैं। आप लोग इस चुनाव के जरिये देश की झूटी सरकारों को करार जवाब देने में सक्षम हैं। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा अलीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखा रही है, लेकिन मैं आप लोगों से ये वायदा करता हूं कि यदि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा विजयी होते हैं तो हम वास्तव में अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बना देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, रूही ज़ुबैरी, सुशील गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, वार्ड प्रत्याशी जयप्रकाश सेंगर, लाखन सिंह आर्य, सुनील कुमार बादशाह, प्रदीप रावत, बिट्टू ठाकुर, सुमंत किशोर सिंह,  महेंद्र वर्मा, विनय गुप्ता, पन्नालाल सुमन, अनिल चौहान, प्रेमसिंह जादौन, नफ ीस शेरवानी, बिरजू चौधरी, शिव कुमार, अखिलेश शर्मा, आनंद बघेल, सौरभ पराशर, विजय लक्ष्मी सिंह, रिंकू उपाध्याय, लोकेश शर्मा, प्रतीक चौधरी, शेरपाल सविता, लोकेंद्र शर्मा आदि थे।      
विज्ञापन


असफलता छिपाने में माहिर है भाजपा सरकार : संजय
अलीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सांसद (राज्यसभा) संजय सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार असफलताएं छिपाने में माहिर हैं, जबकि सामाजिक विसंगतियां लफ्जों की चाशनी से दूर की जा रही हैं।    वह रविवार को मैरिस रोड स्थित पूर्व विधायक विवेक बंसल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा के समर्थन में प्रचार करने आए सांसद ने कहा कि यह शिष्टाचार का तकाजा है फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को पद्मावती फिल्म बनाने से पहले उन्हें पद्मावती के वंशज से इसकी अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के नतीजे गुजरात के चुनाव पर असर डालेंगे। कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। जनता इनके वादों और दावों से ऊब चुकी है।

मूडीज की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए कहा कि पहले मोदी सरकार को मूडीज की रिपोर्ट जंची नहीं है, अब उनकी रिपोर्ट जंच रही है, क्योंकि यह उनके पक्ष में है। सांसद ने करणी सेना की दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हार्दिक पटेल जब भाजपा के पक्ष में थे, तब सीडी नहीं लायी गई, लेकिन कांग्रेस का समर्थन करते ही चुनाव के वक्त भाजपा सीडी ले आयी। नि:संदेह कांग्रेस को हार्दिक, जिग्नेश, अल्पेश से फायदा पहुंचेगा। गुजरात की जनता में असंतोष पनपा है, इसलिए चुनाव में केंद्र का समूचा मंत्रिमंडल लगा दिया गया। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रूही जुबैरी मौजूद रहीं।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें