फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चुनावी सीजन में सांसद-ओजोन विवाद पर संगठन की नजर, अब हर दिन का भी लिया जा रहा अपडेट

Wed, 07 Jun 2023 03:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिस दिन ओजोन सिटी के स्वामी प्रवीन मंगला ने प्रेसवार्ता की। उस दिन शहर के तमाम व्यापारी और विशेष तौर पर अग्रवाल समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग अधिक संख्या में वहां मौजूद थे। दूसरा इस विवाद को व्यापारियों के भाजपा से जुड़े होने से, निवेशक की नजर से आदि तरह से देख रहा है।
विज्ञापन
ओजोन सिटी वाली टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ओजोन सिटी स्वामी प्रवीन मंगला और सांसद सतीश गौतम के बीच छिड़ी रार पर बेहद गंभीर है। इसे लेकर संगठन की एक एक गतिविधि पर नजर है। पूरा ब्योरा संकलित कर लिया गया है और हर दिन का अपडेट भी लिया जा रहा है। तीन दिन पहले यहां आए यूपी प्रभारी भी पूरा फीडबैक लेकर गए हैं। अब संगठन इस पर क्या कदम उठाएगा? इस पर सभी की नजर है।

विज्ञापन


इस विवाद को लेकर संगठन हर मायने से सोच रहा है। चूंकि जिस दिन ओजोन सिटी के स्वामी प्रवीन मंगला ने प्रेसवार्ता की। उस दिन शहर के तमाम व्यापारी और विशेष तौर पर अग्रवाल समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग अधिक संख्या में वहां मौजूद थे। दूसरा इस विवाद को व्यापारियों के भाजपा से जुड़े होने से, निवेशक की नजर से आदि तरह से देख रहा है। इसके नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। समाचार पत्रों में किस तरह की प्रतिक्रियाएं हर दिन आ रही हैं, इस पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। 

हालांकि इस पूरे विवाद में पहले दिन से लेकर अभी तक भाजपा महानगर अध्यक्ष के अलावा किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। महानगर अध्यक्ष ने भी सीधे मीडिया से बात नहीं की, बल्कि ओजोन के विषय में पत्राचार किया है। इन तमाम पहलुओं पर संगठन ध्यान दे रहा है। जनप्रतिनिधियों का एक खेमा ओजोन की सडक़ बनवाने के लिए प्रयास कर रहा है। इन सभी बातों पर गौर किया जा रहा है। वहीं अब इंतजार संगठन के कदम का है। जिससे यह तय हो सके कि इस पूरे विवाद पर संगठन क्या चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें