फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की कार में ठोंकी भाजपा जिलाध्यक्ष की सफारी कार

Thu, 29 Dec 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
BJP district president of the youth in the car safari car Tonki - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष की कार में सवार पांच से छह लोगों ने मंगलवार शाम हाथरस अड्डे पर एक युवक की कार को पीछे से ठोंक दिया। युवक ने जब अपना नुकसान बताया तो उसे टहला दिया गया। इस पर युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम अखिलेश यादव, डीजीपी जावीद अहमद समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से ट्विटर पर शिकायत की है।  
विज्ञापन

मथुरा निवासी नरेश कुमार का कहना है कि वह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी बजेमेरी नई कार टियागो से जा रहे थे। आरोप है कि हाथरस अड्डे पर उनकी कार में पीछे से भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह की सफारी कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार में पीछे की तरफ दो डेंट आ गए। घटना के वक्त जिलाध्यक्ष की कार में पांच से छह लोग सवार थे।
वहीं घटना स्थल पर जाम लग गया, लेकिन कार से उतरकर किसी ने नहीं देखा और सीधे गाड़ी लेकर निकल गए। नरेश ने बताया कि जब उसने जिलाध्यक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने माफी मांगते हुए खर्चा देने की बात कही। आरोप है कि बुधवार को जब युवक ने जब दोबारा उनसे संपर्क किया तो उन्होंने सड़क पर कार चलती हैं, तो यह सब तो होगा ही की बात कहकर टहला दिया। इस पर नरेश को जिलाध्यक्ष की बात नागवार गुजरी। उसने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डीजीपी जावीद अहमद समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस पोस्ट के बाद मानों सोशल मीडिया पर भूचाल सा मच गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट के बाद लोग भाजपा के लिए तमाम प्रकार के तंज कस रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें