फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: भाजपा ने जिले की सात में से छह सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, मौजूदा विधायक दलबीर सिंह का कटा टिकट 

Sat, 15 Jan 2022 04:36 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

कोल से मौजूदा विधायक अनिल पाराशर, छर्रा से विधायक रविन्द्रपाल सिंह, इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर से विधायक अनूप प्रधान, अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह को टिकट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भाजपा ने जिले की सात में से छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिनमें एक शहर सीट को अभी होल्ड पर रखा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर मौजूदा विधायक संजीव राजा और दूसरे दावेदारों में टिकट को लेकर कांटे की टक्कर है। 

विज्ञापन


वहीं जो छह सीटें घोषित किए हैं, उनमें एक सबसे महत्वपूर्ण बरौली सीट पर बदलाव करते हुए मौजूदा विधायक ठाकुर दलबीर सिंह का टिकट काटा है। उनके स्थान पर भाजपा के ही एमएलसी पूर्व कद्दावर मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पांच सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मौका दिया गया है।

कोल से मौजूदा विधायक अनिल पाराशर, छर्रा से विधायक रविन्द्रपाल सिंह, इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर से विधायक अनूप प्रधान, अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह को टिकट जारी किया गया है। लोगों को शहर सीट का इंतजार है और बरौली में विधायक का टिकट कटने पर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें