फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- आज शाम तक जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार की शाम तक अलीगढ़ के प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम मीडिया में आने के बाद हलचल मच गई है। अब अधिकृत सूची का इंतजार किया जा रहा है। अधिकांश लोगों का कहना है कि अधिकृत सूची के बाद ही सियासी समीकरण बनेंगे।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ शुक्रवार को मीडिया में भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी हाथों हाथ साझा की गई। भाजपा की इस सूची में अलीगढ़ के पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची से सियासी दलों में हलचल मच गई है। इतना ही नहीं, भाजपा संगठन भी इस सूची की पड़ताल करने और हकीकत जानने में जुटा है। हालांकि अभी अधिकृत सूची का इंतजार किया जा रहा है। यह सूची शनिवार शाम तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम तक अधिकृत सूची जारी हो सकती है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें