फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मंडल में 21 पदों के लिए भाजपा के भूमि विकास बैंक चेयरमैन प्रत्याशी घोषित, नामांकन 20 जनवरी को

Sun, 18 Jan 2026 02:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा स्तर से घोषित की गई सूची में अलीगढ़ से जयपाल सिंह, जवां से सुरेश चंद्र शर्मा, अतरौली से कैलाश बहादुर सिंह, खैर से सत्या सिंह, चंडौस से हृदेश चौहान आदि घोषित किए हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मंडल के 21 पदों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें अलीगढ़ जिले के सात पदों में से पांच पर पुरानों को ही अवसर दिया गया है। इस चुनाव के लिए 20 जनवरी को नामांकन होगा।

विज्ञापन


भाजपा स्तर से घोषित की गई सूची में अलीगढ़ जिले के अलीगढ़ से जयपाल सिंह, जवां से सुरेश चंद्र शर्मा, अतरौली से कैलाश बहादुर सिंह, खैर से सत्या सिंह, चंडौस से हृदेश चौहान, अकराबाद से सतीश कुमार व इगलास से प्रभार चौधरी घोषित किए हैं। जवां व इगलास में बदलाव किया गया है। बाकी पुरानों को ही अवसर दिया गया है। इसके अलावा हाथरस जनपद के हाथरस से प्रमोद सेंगर, सिकंदराराऊ से संतोष पुंढीर, सादाबाद से तेजवीर सिंह, सासनी से बच्चू सिंह प्रत्याशी बनाए हैं।

कासगंज जनपद में कासगंज से महेंद्र सिंह बघेल, अमापुर से राजपाल सिंह, पटियाली से राजकुमार, सोरों से संजय उपाध्याय, गंजडुडवारा से कुशलपाल सिंह व एटा जिले में एटा से रामवीर सिंह, अलीगंज से नवीन पाल, जलेसर से दर्शनपाल सिंह, पिलुआ-मारहरा से संतोष चौहान, जेथरा से बृजेश सिंह को प्रत्याशी बनाया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने प्रदेश स्तर से यह सूची जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में 20 जनवरी को इन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें