विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने अलीगढ़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है, जिसमें हाथरस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को अलीगढ़ जिले का प्रभारी और फिरोजाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार को महानगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन में जिला और महानगर प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने हाथरस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को अलीगढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। वहीं फिरोजाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार को महानगर भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
गौरव आर्य ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वर्ष 2011 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2013 में जिला महामंत्री और 2016 में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2018 में पार्टी ने उन्हें हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाया था। नई जिम्मेदारी के साथ दोनों प्रभारी संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करेंगे।