फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

विज्ञापन
क्वार्सी सपा कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय क्वार्सी पर रविवार को जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी महेश आर्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने किया।
विज्ञापन

सपाइयों ने सर्वप्रथम महात्मा फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इसके बाद एमएलसी महेश आर्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एक ऐसे महापुरुष की 194वीं जयंती मना रहे हैं, जिसने दबे कुचले वर्ग के उत्थान के साथ नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि हम सभी को उच्च नीच के भेदभाव को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। राजेश सैनी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर संघर्ष कर प्रतिबंध लगवाया। सत्यशोधक समाज की स्थापना की। इसीलिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने का आह्वान पूरे प्रदेश में किया है। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, मनोज जाटव, सीपी सिंह, हीरालाल यादव, सुनील कुमार बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें